फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: पंचायत चुनाव की की तारीखों का एलान, जानें पश्चिमी यूपी में कब-कब होगा मतदान

Fri, 26 Mar 2021 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
पंचायत चुनाव का बिगुल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग द्वारा शुक्रवार को पंचायत चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। 15 अप्रैल को पहले चरण का मतदान होगा। दूसरे चरण का मतदान 19 अप्रैल, तीसरे चरण का 26 अप्रैल और चौथे चरण के लिए 29 अप्रैल को वोटिंग होगी।
विज्ञापन


बता दें कि 75 जिलों में चार चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। वहीं पश्चिमी यूपी के जिलों में अलग तारीखों में चुनाव होंगे। पहले चरण में 15 अप्रैल को सहारनपुर सहित गाजियाबाद, रामपुर, बरेली, हाथरस, आगरा, कानपुर नगर, झांसी, महोबा, प्रयागराज, बरेली, रायबरेली, हरदोई, अयोध्या, बस्ती, संतकबीरनगर गोरखपुर, जौनपुर और भदोही में मतदान होगा।

वहीं दूसरे चरण में 19 अप्रैल को मुजफ्फरनगर, बागपत और बिजनौर समेत गौतम बुद्ध नगर, अमरोहा, बदायूं, एटा, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, ललितपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, लखनऊ, लखीमपुर खीरी, सुल्तानपुर, गोंडा, महाराजगंज, वाराणसी और आजमगढ़ में मतदान होगा।
विज्ञापन


इसके बाद तीसरे चरण में 26 अप्रैल को मेरठ और शामली सहित मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया मतदान होगा।

आखिरी चौथे चरण में 29 अप्रैल को बुलंदशहर, हापुड़, संभल, शाहजहांपुर, अलीगढ़, मथुरा, फर्रुखाबाद, बांदा, कौशांबी, सीतापुर, अंबेडकर नगर, बहराइच, बस्ती, कुशीनगर, गाजीपुर, सोनभद्र, मऊ में होगा मतदान।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें