फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 'अपने मोहल्ले की मस्जिद में पढ़ें जुमे की नमाज, पैदल ही जाएं', कांवड़ यात्रा के चलते जमीयत ने की अपील

Thu, 06 Aug 2026 08:46 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ठ सदस्य और नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी ने मुस्लिम आलिमों के साथ बैठक की। साथ ही यहां अपील की गई कि कांवड़ यात्रा को देखते हुए सतर्कता बरतें, केवल एक जुमे की बात है। 
विज्ञापन
जुमे की नमाज। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिमी उत्तर प्रदेश जमीयत उलमा-ए-हिंद ने कांवड़ यात्रा के मद्देनजर मेरठ में मुस्लिम समाज के लोगों से अपील की है। कहा है कि जुमे की नमाज के लिए मस्जिद में पैदल जाएं। कोशिश करें कि अपने मोहल्ले की मस्जिदों में ही नमाज अदा करें।
विज्ञापन

 

जमीयत उलमा-ए-हिंद के वरिष्ठ सदस्य और नायब शहर काजी जैनुर राशिदीन सिद्दीकी ने बताया कि जुमे के दिन मुसलमान दोपहर एक से तीन बजे तक मस्जिदों में नमाज अदा करते हैं। दिल्ली रोड, केसरगंज, माहीगिरान, सोतीगंज, ईदगाह चौक, इमलियान, हापुड़ रोड और गढ़ रोड आदि पर जाने वाले नमाजियों से अपील है कि वे जुमे की नमाज स्कूटर आदि वाहनों से पढ़ने न जाएं, बल्कि पैदल ही जाएं तो बेहतर है।
 

शहर में अमन की खातिर सिर्फ इसी जुमे (शुक्रवार) को अपने मोहल्लों की मस्जिदों में ही नमाज अदा कर लें तो ज्यादा बेहतर होगा। मुसलमान अमन पसंद हैं और किसी को तकलीफ देना नहीं चाहता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में बृहस्पतिवार को पुरानी तहसील क्षेत्र में बैठक कर लोगों से अपील की गई। 
 
विज्ञापन

बैठक में कारी सलमान कासमी, हाजी शीराज रहमान, हाजी इमरान सिद्दीकी, हाजी इरशाद कुरैशी, अय्यूब अंसारी, मुफ्ती अफीफुल्लाह, मौलाना शाहनवाज, मौलाना अलीमुद्दीन, शम्स रशिद, हारून राईनी, मौलाना मुईन अख्तर, मौलाना जुनैद, अजहर खान, काजी शादाब, अख्तर सलम और आफताब आदि मौजूद रहे।

ये भी देखें...
Meerut: हरिद्वार से जल ला रही गर्भवती को हुई प्रसव पीड़ा, कांवड़ियों ने पहुंचाया अस्पताल, बेटे को दिया जन्म

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें