फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बजट में घोषणा के बावजूद नहीं हुई मुफ्त बिजली, 76 हजार नलकूप किसानों पर 125 करोड़ बकाया

Mon, 01 May 2023 03:03 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ जोन में ही 76 हजार किसानों पर करीब 125 करोड़ रुपये बकाया है, यह तब है जब केंद्र सरकार ने बजट में किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा की थी। अब लगातार बिजली बिल भेजे जाने से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
फ्री बिजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राज्य सरकार की ओर से बजट में कृषि नलकूपों की बिजली फ्री करने की घोषणा की गई थी। यह प्रक्रिया अप्रैल से शुरू होनी थी, लेकिन अभी तक शासन की ओर से इस संबंध में काेई गाइडलाइन जारी नहीं की गई। इस वजह से पीवीवीएनएल की ओर से किसानों को लगातार बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। 

विज्ञापन


अप्रैल में ही मेरठ जोन के मेरठ और बागपत के सभी 70 हजार से अधिक किसानों को करीब 10 करोड़ के बिल भेजे जा चुके हैं। नलकूपों पर बकाया की बात करें तो वर्तमान में पश्चिमांचल के करीब 3.45 लाख नलकूप किसानों पर विभाग के 2600 करोड़ से अधिक बकाया हैं।

मेरठ जोन में ही 76 हजार किसानों पर करीब 125 करोड़ रुपये बकाया है। वहीं जिन किसानों को बिल भेजे गए हैं वह परेशान हैं कि बिल जमा करें या न करें।

पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में 4.78 लाख नलकूप कनेक्शन हैं। पीवीवीएनएल की ओर से पहले की तरह ही सभी नलकूप किसानों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Weather Report: पश्चिमी यूपी में कई स्थानों पर बारिश, तापमान गिरा, पढ़ें-अगले तीन दिन कैसा रहेगा मौसम

विज्ञापन

लगातार भेजे जा रहे बिल
निजी नलकूप का अप्रैल में 678 रुपये का बिल बिजली विभाग की ओर से भेजा गया है। 12 मई तक बिल जमा करना है। नलकूपों की बिजली अभी तक फ्री नहीं हो पाई है।   - ऋषिपाल सिंह, किसान सरूरपुर

किसानों से झूठ बोल रही सरकार
सरकार किसानों से झूठ बोल रही है। बिजली फ्री नहीं की गई है। सभी किसानों को बिजली के बिल भेजे जा रहे हैं। उन्हें इसी माह में 18 हजार रुपये का बिल भेजा गया है। 22 मई तक बिल जमा करना है। - अभिलाष, सरधना

 शहर        बकाएदार    बकाया
 मेरठ        46411    3298
 बागपत        29858    8558    
 हापुड़        22114    66473
 गाजियाबाद        7405    2660
 बुलंदशहर        37039    13688
 मुजफ्फरनगर    32360    12931
 शामली        27353    10910
 सहारनपुर        45789    81003
 गौतमबुद्धनगर    6225    4462
 मुरादाबाद        14827    4182
 संभल        24840    9386
 अमरोहा        33984    17073
 रामपुर        9941    4065
 बिजनौर        29424    14140
(नोट: बकाया लाख में है)

निजी नलकूप किसानों की बिजली फ्री किए जाने को लेकर अभी तक शासन से कोई गाइडलाइन नहीं मिली है। अभी पहले की तरह ही किसानों को बिजली बिल भेजे जा रहे हैं। - चैत्रा वी. प्रबंध निदेशक पीवीवीएनएल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें