फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आबकारी टीम की हिरासत में दिव्यांग ने खाया जहर, एंबुलेंस में तोड़ा दम

Sat, 03 Nov 2018 08:49 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
थाने में जहर खाया
विज्ञापन

यूपी के हरिनगर गांव में आबकारी विभाग की टीम की हिरासत में एक दिव्यांग युवक ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर टीम दिव्यांग को उसके घर छोड़कर चली गई। इसके बाद उपचार के लिए ले जाते समय दिव्यांग ने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद अफसरों के हाथपांव फूल गए। विभाग की टीम इस मामले में लीपापोती करने में जुटी है। मामला यूपी के बिजनौर जनपद का है।  

विज्ञापन

 
ग्रामीणों के मुताबिक हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव हरिनगर में शुक्रवार देर शाम आबकारी विभाग की टीम ने छापा मारकर 45 वर्षीय दिव्यांग छोटे सिंह सैनी को दबोच लिया। टीम ने उसके पास से कच्ची शराब बरामद की। ग्रामीणों ने बताया कि छोटे सिंह सैनी ने टीम की हिरासत में जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर टीम ने आनन-फानन में छोटे सिंह को बेहोशी की हालत में उसको उसके घर हरिनगर छोड़ गई। परिजन 108 एंबुलेंस से उसको स्याऊ स्वास्थ्य केंद्र ले जा रहे थे, लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। 

बता दें कि मृतक के तीन छोटे छोटे बच्चे हैं पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार के मुताबिक मृतक की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उस पर हीमपुर दीपा थाने में अवैध रूप से कच्ची शराब बेचने के दो मुकदमे दर्ज हैं। ग्रामीणों का कहना है कि आबकारी विभाग की टीम के द्वारा पकड़े जाने पर छोटे सिंह ने जहर खाया। वहीं परिजन कोई भी कार्रवाई करने से इंकार कर रहे हैं। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र कुमार ने ऐसे किसी भी मामले की जानकारी होने से इंकार किया है। उन्होंने कहा वह इसका पता करा रहे हैं। हीमपुर दीपा थाना प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें