फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ से बड़ौत की रोडवेज बसों का मार्ग डेढ़ माह में तीसरी बार बदला, जान लें रास्ता, ये होगा किराया

Thu, 17 Oct 2024 12:36 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

बरनावा में हिंडन नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। इसी कारण मेरठ से बड़ौत जाने वाली रोडवेज बसों का मार्ग बदला जा रहा है। 
विज्ञापन
यूपी रोडवेज। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ से बड़ौत के लिए रोडवेज की बसें अब हर्रा, भूनी मोड़ और बुढ़ाना के बायवाला से होकर जाएंगी। अभी तक बसें कैथवाड़ी, पुरा महादेव, अमीनगर सराय, बिनौली होकर बड़ौत जा रही थीं। परिवहन निगम के अफसरों ने डेढ़ माह में तीसरी बार बड़ौत जाने वाली बसों का मार्ग बदला है। नया किराया भी जारी कर लिया। बरवाना में हिंडन नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण ये परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

 

मेरठ-बड़ौत मुख्य मार्ग पर बरनावा में हिंडन नदी का पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण भारी वाहनों की आवाजाही बंद है। इसी कारण मेरठ से बड़ौत जाने वाली रोडवेज बसों का मार्ग बदला जा रहा है। रोडवेज बसें पहले कैथवाड़ी, किनौनी शुगर मिल से वाया पुरा महादेव, अमीनगर सराय, कैडवा से तितरौदा, गुराना होकर बड़ौत जा रही थी। वहां पर यात्री कम मिलने के कारण फिर इस मार्ग में परिवर्तन किया गया।

फिर बसें कैथवाड़ी, किनौनी शुगर मिल से वाया पुरा महादेव, अमीनगर सराय से बिनौली होकर बड़ौत जा रही थीं। वहां पर रास्ता कम चौड़ा होने और यात्री कम मिलने के कारण फिर इस मार्ग में परिवर्तन किया गया। 

अब रोडवेज की बसें रोहटा, कैथवाड़ी, खिवाई मोड, हर्रा, भूनी मोड़, मेरठ-करनाल हाईवे, बुढ़ाना का बायवाला से होकर भड़ल, दाहा से बिनौली होकर बड़ौत जाएंगी।
भैसाली डिपो के एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि बड़ौत की रोडवेज बसों को अब खिवाई, हर्रा, सरूरपुर, भूनी मोड़, बपारसी, नगवा, इटावा, बिटावदा, बायवाला, भड़ल, दाहा, बरनावा होकर चलाया जाएगा। नया रूट प्लान शुरू कर दिया गया है। नया किराया भी लागू कर दिया है। अब मेरठ से बड़ौत की दूरी 102 किलोमीटर हो गई है तथा किराया भी 144 रुपये लिया जाएगा।
 
विज्ञापन

दाहा, भड़ल के यात्रियों को मिलेगी सीधी बस सेवा
एआरएम ने बताया कि भड़ल, मिडकाली, दाहा, पलडी वालों को मेरठ और बड़ौत के लिए सीधी बस सेवा मिलेगी। मेरठ से पूठ, रोहटा, मीरपुर, कैथवाड़ी, खिवाई वाला मार्ग वही रहेगा। खिवाई मोड़ से बस हर्रा होकर भूनी मोड़ से जाएगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें