फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेरठ में तेज बारिश के साथ गिरी बिजली, कई फ्लैटों में लाखों का नुकसान, तेज था धमाका

Fri, 05 Feb 2021 06:00 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
कॉलोनी के लोगों में दहशत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मेरठ के मोदीपुरम में रुड़की रोड स्थित इंद्रप्रस्थ स्टेट कॉलोनी में गुरुवार रात को बारिश पड़ने के साथ कई फ्लैटों पर बिजली गिरी। इससे दर्जनों मकानों के विद्युत उपकरण फूंक गए और फ्लैट में लगे तार भी टूट गए। बिजली गिरने से करीब पांच लाख रुपये का नुकसान होना बताया जा रहा है। धमाका इतना तेज था कि कॉलोनी में हड़कंप मच गया। इस दौरान फ्लैट में रह रहे लोग बाहर आ गए। 

विज्ञापन


बताया गया कि छह फ्लैट में अभी तक विद्युत आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है। तीन मीटर भी फूंक गए हैं। कॉलोनी निवासी एसडी शर्मा ने बताया कि धमाका बहुत तेज था। जिस कारण से शीशे टूट गए और दीवारों में भी दरार आ गई। 

वहीं शुक्रवार को दिन में विद्युत विभाग की टीम कॉलोनी पहुंची। उन्होंने कॉलीनों वालों से जानकारी ली। इसके बाद टीम ने फाल्ट को ठीक कराया। हालांकि मनोज कुमार, श्रीपाल नीरज, नवीन कुमार शर्मा और सुषमा सिद्धार्थ आदि के फ्लैट में आपूर्ति सुचारू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें