केंद्र से लेकर प्रदेश सरकार तक ने गरीबों के लिए तमाम स्वास्थ्य योजनाएं चला रखी हैं। उनके लिए हेल्थ इंश्योरेंस से लेकर 108 एंबुलेंस जैसी सुविधाएं भी आसानी से मुहैया कराने के दावे किए जाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों के लिए ये दावें स्वप्न जैसे हैं।
विज्ञापन
अब उदाहरण आपके सामने है। जिला अस्पताल से मां की छुट्टी कराने के बाद इन भाइयों को काफी प्रयास के बाद भी एंबुलेंस नहीं मिली तो दोनों मां को लेकर ठेले से ही गंगानगर निकल पड़े।