ये बोले अधिकारी
बड़ौत एसडीएम दुर्गेश मिश्र ने कहा गांजा तस्करी की शिकायत प्राप्त हुई है, इस मामले को पुलिस की मदद से गंभीरता से दिखवाया जा रहा है। दूसरी तरफ सीओ आलोक सिंह ने कहा गांजा तस्करों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जा रही है। मोहल्ले में पीएसी तैनात कर दी गई। फिलहाल क्षेत्र में शांति है।
चेयरमैन की आरोपियों पर रासुका लगाने की मांग
गुराना रोड गली नंबर आठ में एक वर्ग की महिला व उसके परिवार द्वारा गांजा बेचने जाने के बाद पालिका चेयरमैन अमित राणा ने डीएम, एसपी सहित प्रदेश के मुख्यमंत्री को शिकायत पर इस गोरखधंधा को बंद कराने व आरोपी गांजा तस्करों के खिलाफ रासुका लगवाएं जाने की मांग की।
चेयरमैन अमित राणा ने कहा गांजा तस्करों के खिलाफ रासुका लगवाने की मांग प्रशासन से की है। यह गोरखधंधा बर्दास्त नहीं होगा। इस पर अंकुश लगाने के लिए यदि आंदोलन भी करना पड़ा तो पीछे नहीं हटेंगे।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/