अभी यहां हैं जमीन की जरूरत
- भैंसाली बस अड्डा: इस अड्डे की 7534 वर्ग मीटर भूमि स्टेशन के लिए जरूरी है। इसके लिए प्रमुख सचिव ने जल्द कार्यशाला को स्थानांतरित करने के लिए जिलाधिकारी से जमीन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। यह मामला लंबे समय से अटका है।
- जिला पंचायत : जिला पंचायत की 600 वर्गमीटर स्थायी और 114.78 वर्गमीटर अस्थायी भूमि की जरूरत है। केसरगंज स्कूल के पास एनसीआरटीसी को सुरंग के वेंटीलेशन के लिए जमीन की आवश्यकता है। हालांकि, इस पर जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में जमीन को सर्किल रेट पर देने की सहमति बनी थी।
- खंड विकास अधिकारी: मेवला फ्लाईओवर के ठीक नीचे बने खंड विकास कार्यालय में ड्रेन का कार्य किया जाना है। स्थल उपलब्ध न होने के कारण स्थल पर अस्थायी रूप से बीडीओ कार्यालय परिसर स्थित ड्रेन को शिफ्ट किया जाना है।
- निजी भूमि का अर्जन: रैपिड रेल के प्रस्तावित नौ स्टेशनों के लिए निजी भूमि का प्रस्ताव है। एनसीआरटीसी ने प्रशासन को बताया कि भू-स्वामियों द्वारा भूमि दर पर सहमति नहीं दी गई है।
- दौराला : यहां रैपिड रेल के डिपो के लिए 3.09 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहण किया जाना है। जो अभी फिलहाल अटका है।
- भूड़बराल: यहां भी 0.047 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाना है।
हमने करार कर लिया है
हमने एनसीआरटीसी के साथ अस्थायी जमीन देने को लेकर करार कर लिया है। वहीं, हमारे जो 12 आवास इसके जद में आ रहे हैं उनकी जिम्मेदारी एनसीआरटीसी की होगी।
- संदीप भागिया, एसडीएम सदर
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/