फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut: छात्रों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दहल उठा सेंट जोसेफ स्कूल, पुलिस ने कई को लिया हिरासत में

Sat, 21 Jan 2023 06:20 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

Meerut News : सेंट जोसेफ स्कूल में छात्रों के बीच जमकर फायरिंग हुई। वहीं गोलियों की आवाज से स्कूल दहल उठा। पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
पुलिस ने कई छात्रों को हिरासत में लिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में शिक्षा के मंदिर इन दिनों जंग का अखाड़ा बनते जा रहे हैं। अभी मेरठ कॉलेज में हुई फायरिंग का मामला ठंडा नहीं हुआ था कि लालकुर्ती क्षेत्र स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में भी शनिवार को छात्र गुटों के बीच जमकर फायरिंग हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, पवन प्रजापति ने बताया कि उनका बेटा पीयूष सेंट जोसेफ स्कूल में कक्षा 10 का छात्र है। पवन का आरोप है कि पिछले कई दिनों से कक्षा 10 के दूसरे सेक्शन में पढ़ने वाला एक अन्य छात्र उनके बेटे को परेशान कर रहा था। शुक्रवार को आरोपी और उसके दोस्तों ने पीयूष की जमकर पिटाई की और उसका सिर फोड़ दिया था। 

वहीं शनिवार को पवन और उसके परिवार के लोग इस बाबत शिकायत करने स्कूल में पहुंचे थे। आरोप है कि इसी दौरान दूसरे छात्र ने सिखेड़ा गांव से अपने दर्जनों साथियों को बुला लिया। आरोपियों ने स्कूल से बाहर निकलते ही पवन के परिवार को घेरकर मारपीट शुरू कर दी। इस बीच स्कूल के अन्य छात्र भी आरोपियों से भिड़ गए और दोनों तरफ से जमकर मारपीट हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चर्चित तेजाब कांड: ननद-जेठानी एसिड अटैक में सानिया सहित चार को सजा, 1300 पन्नों की चार्जशीट से मिला इंसाफ

विज्ञापन

आरोप है कि इस दौरान बाहरी छात्रों ने जमकर फायरिंग भी की। जिसके चलते कॉलेज में हड़कंप मच गया। पवन के परिवार ने कॉलेज के भीतर घुसकर अपनी जान बचाई। 

यह भी पढ़ें: UP: राम रहीम के सुकून के पल, हनीप्रीत-परिवार संग पहुंचा बरनावा आश्रम,जानें इस बार क्यों खास है 40 दिन का पैरोल

उधर, मामले की जानकारी मिलते ही आनन-फानन लालकुर्ती पुलिस मौके पर पहुंची। सीओ कैंट एसपी विवेक यादव का कहना है  कि पुलिस ने कॉलेज कुछ छात्रों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें