फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती से छेड़छाड़ पर दो पक्षों में पथराव, महिलाओं ने आरोपी को चप्पलों से धुना, गांव में तनाव

Fri, 04 Sep 2020 04:51 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर जनपद के मोरना में कुछ युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। इस मामले को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया। पथराव से भगदड़ मच गई। पीड़ित पक्ष की महिलाओं ने युवकों की पिटाई कर दी। महिलाओं ने एक युवक को मकान में बंद कर लिया और उसकी जमकर धुनाई की। पुलिस ने युवक को छुड़ाया और थाने ले गई। इस घटना को लेकर तनाव बना हुआ है। 

विज्ञापन


भोपा क्षेत्र के गांव में एक वर्ग की युवती अपने घर के पीछे काम कर रही थी। इस दौरान नशेड़ी चार युवकों ने युवती के साथ छेड़छाड़ कर दी। छेड़छाड़ को लेकर युवती ने शोर मचा दिया। इस दौरान नजदीक खेतों में काम कर रहे ग्रामीण शोर मचाते हुए युवकों का पीछा करने लगे। युवक सब्जी मंडी के निकट अपने घरों में जाकर छिप गए। 

वहीं पीड़ित युवती पक्ष की महिलाओं ने युवकों की घर से निकलते हुए जूते-चप्पलों से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं महिलाओं ने एक आरोपी को घर के अंदर बंद कर लिया और जमकर धुनाई कर दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: बागपत में फिर बड़ी वारदात, सभासद के देवर का कत्ल, देखिए मौका-ए-वारदात की तस्वीरें
विज्ञापन


वहीं सूचना मोरना पुलिस चौकी को दी गई। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर पथराव हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बंधक बनाए गए युवक को छुड़ाया। इस घटना को लेकर दोनों पक्षों में तनाव फैल गया। पकड़े गए युवक से पुलिस घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया युवक मोनू है। इसके अलावा अन्य युवकों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की जाएगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें