फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: गर्लफ्रेंड हो गई किसी और की... पॉलिटेक्निक के छात्र ने फंदा लगाकर दे दी जान, बिलखते रहे माता-पिता

Sun, 22 Dec 2024 10:59 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

प्रिंस को बिहार से माता-पिता ने पढ़ने के लिए मेरठ भेजा था, जबकि उसकी गर्लफ्रेंड गया में ही थी। बीती रात भी उसकी फोन पर युवती से कहासुनी हो गई थी। वह बुरी तरह तनाव में था और कमरे में अकेला ही रहता था। 
विज्ञापन
छात्र ने किया सुसाइड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजमार्ग-58 पर स्थित एक कॉलेज में पॉलिटेक्निक के छात्र प्रिंस कुमार (19) ने प्रेम प्रसंग में हॉस्टल के कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजकर छात्र के परिजनों को सूचना दी। छात्र बिहार का निवासी था। बताया जा रहा है कि उसकी गर्लफ्रेंड का किसी और से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया था। इस कारण वह तनाव में था। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

बिहार के गया जिला निवासी प्रिंस कुमार जानी थाना क्षेत्र के एक कॉलेज में पॉलिटेक्निक फर्स्ट ईयर का छात्र था। प्रिंस कुमार कॉलेज के हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। हॉस्टल में रहने वाले अन्य छात्रों के अनुसार रात दस बजे प्रिंस कुमार खाना खाकर अपने कमरे में चला गया था। शनिवार सुबह पिता सुरेन्द्र कुमार ने प्रिंस का हालचाल जानने के लिये मोबाइल पर कॉल की। लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। सुरेन्द्र कुमार ने वार्डन नरेश को कॉल किया। नरेश ने प्रिंस कुमार के कमरे पर पहुंचकर आवाज लगाई। लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अन्य वार्डन और छात्र भी वहां पहुंच गए। दरवाजा तोड़ा तो प्रिंस कुमार का शव फंदे पर लटका हुआ था।
 
विज्ञापन

सीओ सरधना संजय जायसवाल के अनुसार प्रारंभिक जांच में घटना का कारण प्रेम प्रसंग सामने आया है। गया जिले की ही एक युवती से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा था। मनमुटाव होने पर छात्र ने जान दी है। साथी छात्रों ने बताया कि प्रिंस बिहार से आ गया, जबकि गया की छात्रा का कहीं और प्रेम प्रसंग सुनने में आ रहा था। छात्र की मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें