फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ नदी में लगाई छलांग, एक बच्चे को बचाया, बाकी की तलाश जारी

Tue, 25 Aug 2020 11:10 AM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
एक महिला अपने तीन बच्चों के साथ नहर में कूदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में किरतपुर थाना क्षेत्र के भरेका गांव की एक महिला ने अपने तीन छोटे बच्चों के साथ नदी में छलांग लगा दी। वहीं एक बच्चे को बचा लिया गया। जबकि महिला और दो बच्चों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


नजीबाबाद क्षेत्र के गांव भरेकी निवासी सुनीता (25 वर्ष) पत्नी गौरव मंगलवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपने तीन बच्चों ललित (5 वर्ष), दीपक (3 पर्ष) और आकांशु (3 माह) को साथ लेकर गांव से करीब सौ मीटर दूरी पर बह रही नदी पर पहुंची और पुल से तीनों मासूम बच्चों समेत नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दो युवक महिला को नदी में कूदते देख दौड़कर मौके पर पहुंचे और उन्हें बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। युवकों ने मासूम दीपक को तो बचा लिया, लेकिन पानी का बहाव तेज होने के कारण बाकियों को नहीं निकाल पाए।

यह भी पढ़ें: मेरठ में बदल रहा हत्याओं का ट्रेंड, खौफनाक मर्डर के बाद क्रूरता से शव को ठिकाने लगा रहे अपराधीे
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने गोताखोरों की टीम बुलाकर महिला और बच्चों की तलाश शुरू कर दी है। गांव वाले पारिवारिक कलह को घटना का कारण बता रहे हैं। वहीं घटना की जानकारी लगने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें