शामली के मोहल्ला विकास नगर में एक फौजी का पंखे से शव लटका मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।
बता दें कि मूल रूप से जिला मुजफ्फरनगर के कस्बा सिसौली निवासी कुलदीप (36 वर्ष) पुत्र मांगेराम करीब तीन साल से शामली में मोहल्ला विकास नगर झिंझाना रोड पर नत्थू शर्मा के मकान में किराए पर पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहा था। पत्नी व बच्चे रिश्तेदारी में गये थे।
यह भी पढ़ें: एक्सक्लूसिव: फर्जी मतदाता बनने का हो रहा खेल, ऐसे आवेदनों को देख अफसर भी हैरान
पुलिस के अनुसार रविवार सुबह कमरे में छत के पंखे से फौजी का शव लटका मिला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। मृतक जाट रेजिमेंट में लेह लद्दाख में तैनात था। वह 13 नवंबर को ही एक महीने की छुट्टी आया था। पुलिस फौजी द्वारा आत्महत्या करना बता रही है। अभी आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/