फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मेरठ रेंज में गंगा दशहरा पर 22 घाटों पर 15 लाख श्रद्धालु करेंगे स्नान, ये है पुलिस-प्रशासन की तैयारी

Sun, 01 Jun 2025 02:02 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: गंगा दशहरा मेले में बेहतर इंतजाम के लिए डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के जिलों के कप्तानों को जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। खास तौर से नाव और गोताखोरों को बढ़ाने पर जोर दिया है।
विज्ञापन
डीआईजी कलानिधि नैथानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गंगा दशहरा पांच जून को मनाया जाएगा। इस दिन मेरठ रेंज में गंगा सहित अन्य प्रमुख नदियों के 22 घाटों पर करीब 15 लाख श्रद्धालु स्नान करेंगे। ब्रजघाट पर लगने वाले मेले के लिए दो कंपनी पीएसी और अतिरिक्त पुलिस बल आवंटित किया गया है। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने रेंज के जिले के कप्तानों को गंगा दशहरा को लेकर निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

 

डीआईजी ने बताया कि हापुड़ जिले के ब्रजघाट के लिए 5 सीओ, 20 इंस्पेक्टर, 120 दरोगा, 300 हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 25 महिला दरोगा, 110 महिला हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल, 15 ट्रैफिक एसआई, 40 ट्रैफिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल और 2 कंपनी पीएसी का आवंटन किया गया है। 
 

मेरठ में 4, बुलंदशहर में 14, बागपत में 1 और हापुड़ में 3 घाटों पर करीब 15 लाख श्रद्धालु पहुंचने की संभावना है। इसके लिए धर्म गुरुओं, शांति समिति और कार्यक्रम आयोजकों के साथ पुलिस ने बैठकें की हैं।
 

चारों जिलों में 6 एएसपी, 19 सीओ, 79 इंस्पेक्टर, 503 दरोगा, 605 हेड कांस्टेबल, 604 कांस्टेबल, 160 होमगार्ड व पीआरडी के जवान और 2 कंपनी पीएसी की ड्यूटी लगाई गई है। जिले के कप्तानों को रूट डायवर्जन के लिए पड़ोसी जनपदों से समन्वय स्थापित करने, श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित एवं व्यवस्थित स्थल तैयार करने, स्नान की पूर्व संध्या से गंगा के तटवर्ती क्षेत्र में पैदल गश्त कर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहन की चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। 
 
विज्ञापन

यह भी कहा गया कि ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी अनावश्यक रूप से श्रद्धालुओं को न रोकें। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर और नाव तैयार रखी जाए। सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील रहें और इनकी संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें