फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: नईम ने खोले IS की साजिश के कई बड़े राज, दस दिन की रिमांड के बाद जेल भेजा

Tue, 15 Jan 2019 01:39 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
naeem
विज्ञापन

दिल्ली, एनसीआर और वेस्ट यूपी में आईएस का नेटवर्क कहां तक फैला है। उनके स्लीपिंग सेल के बारे में जानकारी और आईएस की साजिश के बारे में जानकारी जुटाकर एनआईए ने नईम को कोर्ट में पेश कर दिया, जहां उसको छह फरवरी तक न्यायिक हिरासत में रहने का आदेश हुआ। एनआईए की दस दिन की रिमांड के बाद अब उसे जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

 
आईएस से जुड़े संदिग्ध नईम को एनआईए ने दस दिन की रिमांड पर लिया था। सुरक्षा एजेंसियों की पूछताछ में नईम निवासी राधना किठौर ने कई आतंकी राज खोले हैं। मेरठ, हापुड़, अमरोहा समेत कई हथियार सप्लायरों से आईएस का कनेक्शन है, इसकी पोल भी नईम ने खोली है। इसको देखते हुए एनआईए व एटीएस ने किठौर के राधना, मुंडाली के जिसोरा व अतराडा में दबिश दी। जिसोरा के अफसार को भी एनआईए जेल भेज चुकी है। 

सुरक्षा एजेंसियों ने नईम से कई ऐसी जानकारी जुटाईं, जोकि आईएस से जुड़ी थीं। आईएस के इरादे खतरनाक थे, इसको लेकर सुरक्षा एजेंसियां और अलर्ट हो गई। एनआईए ने आईएस की साजिश की काफी जानकारी ली।

सोमवार को एनआईए ने नईम को पटियाला हाउस अदालत के विशेष न्यायाधीश राकेश स्याल की कोर्ट में पेश कर दिया। जहां से वह छह फरवरी तक न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेजा गया। एनआईए ने मुफ्ती मोहम्मद सुहेल उर्फ हजरत व अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया था। उनसे भी काफी जानकारी जुटाई है। 
विज्ञापन

आईएस की प्लानिंग 
आगामी 26 जनवरी को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने आईएस से जुडे़ संदिग्ध लोगों को पूछताछ की। इसमें फोकस रहा कि आईएस की अगली प्लानिंग क्या है। आईएस का हथियार सप्लायरों के जरिये कहां तक नेटवर्क फैला है, ऐसी जानकारी जुटाई। इसको देखते हुए जेल भेजे गए लोगों को भी रिमांड पर लेकर पूछताछ करने की तैयारी कर चुकी है। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/ 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें