मेरठ के देहलीगेट थाना क्षेत्र में बागपत गेट के पास एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां ई-रिक्शा से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में सड़क पर फेंक दिया गया। पुलिस ने उठाकर पीएल शर्मा अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वहीं आसपास हत्या की अफवाह फैल गई, तो परिजन रोते-बिलखते आ गए।
एक दुकान पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी के अनुसार, व्यक्ति की पहचान लिसाड़ी गेट निवासी आस मोहम्मद उर्फ बबलू (50) के रूप में हुई है। वे टीपीनगर थानाक्षेत्र स्थित नवीन मंडी में सब्जी के आढ़ती हैं। वह ई-रिक्शा में बैठे थे। अचानक अचेत होने के बाद ई-रिक्शा चालक उन्हें सड़क पर फेंककर भाग गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित किया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आस मोहम्मद के जिला अस्पताल भेजा। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि ई-रिक्शा चालक की पहचान की जा सके और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।
हत्या की अफवाह से इलाके में सनसनी
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा। वहीं इस दौरान हत्या की अफवाह से इलाके में सनसनी फैल गई।
ये भी देखें...
Meerut: हेड कांस्टेबल को पीटने और हंगामा करने वाले पांच कांवड़ियों पर FIR, वाहन भी सीज, वायरल हुआ था वीडियो