फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में मुखिया गुर्जर और आकाश गुर्जर गिरफ्तार, बिना अनुमति गौरव यात्रा निकालने पर अड़े; तनाव के हालात

Tue, 26 Aug 2025 01:24 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मुखिया गुर्जर ने सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी, जो कि प्रशासन ने नहीं दी। इसके बाद भी मुखिया गुर्जर यात्रा निकालने पर अड़े रहे। इसके अलावा भी पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे मुखिया गुर्जर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर बिना अनुमति गुर्जर गौरव यात्रा निकालने पर अड़े पथिक सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुखिया गुर्जर और आयोजक आकाश गुर्जर समेत 35 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। सभी को पुलिस लाइन के नए ऑडिटोरियम में लाकर बैठाया गया है। सुबह से ही मवाना में और मेरठ शहर में चौधरी चरण सिंह विश्विद्यालय व कमिश्नरी चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

 

मवाना में तैनात पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर आकाश गुर्जर ने मवाना में बड़ा महादेव मंदिर से तहसील तिराहा तक मंगलवार को यात्रा निकालने की अनुमति मांगी थी। मुखिया गुर्जर कमिश्नरी चौराहे से यात्रा निकालने की तैयारी कर रहे थे। विवाद की आशंका के चलते प्रशासन ने अनुमति नहीं दी थी। इसके बावजूद गुर्जर समाज के लोग यात्रा निकालने पर अड़े थे। 


 

यात्रा में भीड़ जुटाने के लिए जनसंपर्क किया जा रहा था। इसे लेकर पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया था। खुफिया तंत्र भी सक्रिय था। आकाश गुर्जर की तलाश में पुलिस लगी थी। जबकि मुखिया गुर्जर को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। उन्हें परीक्षितगढ़ थाने में दर्ज कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा करने के मामले में गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई थी। 

पुलिस ने मंगलवार को मवाना से आकाश गुर्जर को उनके तीन-चार समर्थकों के साथ गिरफ्तार कर लिया। मुखिया गुर्जर धन सिंह कोतवाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने पहुंचे थे। पुलिस ने उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा चौधरी विश्वविद्यालय पर एकत्र कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें