फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दो मासूम बेटियों को जहर देकर मां ने खुद भी मौत को लगाया गले, पति हिरासत में

Mon, 06 May 2019 10:41 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
विज्ञापन
महिला व बच्चियों की मौत के बाद घर में विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के बिजनौर में सोमवार सुबह नहटौर क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई गई जब एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को जहर देने के बाद खुद भी जहर खाकर एकसाथ तीन जिंदगियां समाप्त कर दीं। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


नहटौर क्षेत्र के गांव गिलाड़ा में पारिवारिक कलह के चलते एक महिला ने अपनी दो पुत्रियों को जहर देकर खुद भी जहर का सेवन कर आत्महत्या कर ली। महिला का पति टैंकर पर परिचालक का काम करता है। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। फोरेंसिक टीम जांच में जुटी हैं। 
विज्ञापन

गिलाड़ा निवासी निर्दोष कुमार की पत्नी संगीता 36 वर्ष ने गृक्लेश से तंग आकर रविवार देर रात अपनी पांच वर्षीय बच्ची माही और तीन वर्षीय बच्ची ज्योति को जहर देकर खुद भी मौत को गले लगा लिया। 

घटना की जानकारी होने पर पड़ोसियों ने महिला को आनन फानन में सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। वहीं घटना से इलाके में कोहराम मच गया। पुलिस मामले में महिला के पति से पूछताछ कर रही है। 

नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय है। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें