फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मोदीनगर से लापता युवती 20 माह बाद मेरठ में मिली, कमरे में बना रखा था बंधक; फेरी वाला बन गया फरिश्ता

Fri, 13 Nov 2026 02:47 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: मोदीनगर से 21 फरवरी 2025 को एक युवती लापता हो गई थी। परिजन तभी से उसकी तलाश कर रहे थे। मेरठ के एक गांव में युवती को बंधक बनाकर रखा गया था। वहां से गुजर रहे एक फेरी वाले ने उसे पहचान लिया और परिजनों को बता दिया।
विज्ञापन
युवती को बना रखा था बंधक। सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोदीनगर की एक कॉलोनी से 20 महीने पहले लापता हुई 25 वर्षीय युवती बुधवार को मेरठ के परतापुर क्षेत्र के गांव उपल्हैड़ा में एक कमरे में बंधक मिली। एक फेरी वाले ने युवती को पहचानकर उसके परिजनों को सूचना दी थी। इसके बाद मेरठ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवती को मुक्त कराया और मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

परिजनों ने युवती को बंधक बनाकर उसका शोषण करने और बेचने की तैयारी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। मौके से तीन अन्य लोग फरार हो गए। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 
 

पीड़ित मां के अनुसार, उनकी बेटी 21 फरवरी 2025 को लापता हुई थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं मिला। उन्होंने मोदीनगर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मेरठ पुलिस ने युवती को कमरे से मुक्त कराया और आरोपी उम्मेद पाल को हिरासत में लिया। युवती के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं।
 

युवती की मानसिक स्थिति कमजोर
रिश्तेदारों के अनुसार, युवती की मानसिक स्थिति कमजोर है। इस कारण वह ठीक से कुछ बता नहीं पा रही है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी उम्मेद पाल ने बताया कि युवती करीब 10 महीने से उसके पास थी। उसे कमरे में बंद रखा जाता था और बाहर नहीं निकलने दिया जाता था। आरोप है कि पड़ोसियों को भी युवती के वहां बंधक होने की जानकारी नहीं थी।
 

पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल
इस प्रकरण में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के मुताबिक, युवती जिस गांव में मिली, वह मोदीनगर थाने की सीमा से महज छह किलोमीटर दूर है। इसके बावजूद पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। रिश्तेदारों का आरोप है कि वे लगातार युवती की तलाश कर रहे थे। उन्होंने कई बार पुलिस से उसे बरामद करने की गुहार भी लगाई थी। 
 
विज्ञापन

युवती की मां की तहरीर पर उम्मेद पाल निवासी गांव उपल्हैड़ा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। यह गांव थाना परतापुर, जनपद मेरठ के अंतर्गत आता है। युवती का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। मजिस्ट्रेट के समक्ष उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे। पुलिस अधीक्षक नगर विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि युवती को मोदीनगर पुलिस के सुपुर्द किया गया है। एसीपी मोदीनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है।

ये भी देखें...
मेरठ: ब्रावुरा रिजॉर्ट से लापता युवती प्रेमी संग केरल में मिली, होटल मैनेजमेंट के बाद कर रही थी इंटर्नशिप
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें