श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के साथ अन्य नेता
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, अब एससी एसटी के लोगों को प्रमोशन में आरक्षण का लाभ मिलेगा। प्रधानमंत्री ने एससी एसटी के ऐसे वर्ग को सम्मान व अधिकार देने का काम किया है, जो हजारों वर्षों से धन, धरती, शिक्षा और अर्थ से वंचित रहा है।
उन्होंने कहा कि भाजपा ने सबका साथ सबका विकास का नारा दिया है। भाजपा दलित और पिछड़ों के साथ प्राथमिकता के साथ खड़ी है। भाजपा दलितों व पिछड़ों को केवल वोट बैंक न समझकर उन्हें शासन में हिस्सेदारी दे रही है। मौर्य ने कहा कि मेरठ पश्चिम उत्तर प्रदेश का केंद्र बिंदु है। यहां होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक में जहां संगठन की मजबूती पर विचार हो रहा है वहीं, आगामी 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा की एतिहासिक जीत हासिल कराने की नींव रखी जाएगी। इस अवसर पर भाजपा नेता समय सिंह सैनी, पूर्व चेयरमैन महकार सैनी, भरत सिंह सैनी आदि मौजूद रहे।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/