महासभा ने भाजपा नेताओं पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाते हुए कहा कि पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए हर संभव लड़ाई लड़ी जाएगी। महासभा अध्यक्ष अभिषेक सोम के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री योगी से उनके आवास पर मिलकर घटना की विस्तृत जानकारी दी।
आरोपियों के खिलाफ ढिलाई बरत रहा प्रशासन
बताया कि 17 अगस्त को सरधना में आधा दर्जन दरिंदों ने दसवीं कक्षा में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को घर में घुसकर बंधक बनाया। बाद में केरोसिन डालकर आग लगा दी। पीड़िता के बयान के बावजूद पुलिस-प्रशासन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने में ढिलाई बरत रहा है। अभिषेक ने एक विधायक और जिपं. के पूर्व सदस्य पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया।
वहीं, अखिलेश यादव से सपा कार्यालय में मुलाकात के समय अभिषेक के साथ कुंवर धीरज सिंह, राकेश सोम, दीपक तोमर व जयकांत सिंह थे। आरोप लगाया कि प्रकरण में सरधना थानाध्यक्ष की भूमिका ठीक नहीं रही। अभी तक उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। बकौल अभिषेक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भरोसा दिलाया कि पीड़िता और उसके परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/