इसका निर्माण पूरा करने के लिए कंपनी ने अप्रैल 2022 तक का समय मांगा था। लेकिन इस नेशनल हाईवे को अगस्त में एनएचएआई के हवाले किया गया। अभी तक इसकी हालत ठीक थी, लेकिन अब हल्की बारिश होते ही यह दोबारा टूटने लगा। टूटता देखकर कंपनी ने तुरंत ही उन जगहों से ठीक कर दिया है।
नेशनल हाईवे निर्माण की होनी चाहिए जांच
बालैनी के रहने वाले दुकानदार दीपक मैत्रेय का कहना है कि नेशनल हाईवे पहले भी टूट गया था तो अब दोबारा से कई जगह से टूट गया था। जिसे ठीक कर दिया गया, लेकिन इसके निर्माण की जांच होनी चाहिए।
यह भी पढ़ें: Meerut: भावनपुर में पूर्व प्रधान के घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट, जमकर चले लाठी-डंडे, फायरिंग में दो घायल
लोकेश उर्फ लक्की उज्ज्वल का कहना है कि इस पर जितना रुपया खर्च किया गया है, उसके अनुसार नेशनल हाईवे का निर्माण नहीं किया गया। अब बरसात के शुरू होते ही टूटने लगा तो आगे हालत ज्यादा खराब होगी। बालैनी व्यापार संघ के अध्यक्ष बिन्नू यादव का कहना है कि नेशनल हाईवे के निर्माण में खानापूर्ति की गई है और इसलिए ही वह बार-बार टूट रहा है।
नेशनल हाईवे का निर्माण सही कराया गया है। भारी वाहनों के तेज गति पर होने पर अचानक ब्रेक लगाने से एक-दो जगह दिक्कत आई थी। उसको ठीक करा दिया गया है। अब किसी तरह की समस्या नहीं है।
- रोहित खारी, जीएम राजश्यामा कंस्ट्रक्शन कंपनी