फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ के इस थाने पर लिखा 'दलालों का अंदर आना मना है', एनकाउंटर से बचाने के नाम सेटिंग के बाद लगाया पोस्टर

Mon, 11 May 2026 11:57 PM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: लिसाड़ीगेट थानाक्षेत्र में अमन की हत्या कर दी गई। मुख्य आरोपी सूफियान को पुलिस एनकाउंटर से बचाने के नाम पर लाखों रुपये की वसूली कर ली गई। इस मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई है। 
विज्ञापन
लिसाड़ीगेट थाना और लगाया गया पोस्टर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ी गेट थाने में दलालों द्वारा एक हत्या के आरोपी से लाखों रुपये की अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद पुलिस प्रशासन जांच में जुट गया है। लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने थाने में दलालों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अविनाश पांडेय ने तत्काल जांच के आदेश दिए हैं और इसकी जिम्मेदारी एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले को दी है। चस्पा किया गया पोस्टर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले अमन की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान से पुलिस एनकाउंटर से बचाने के नाम पर लाखों रुपये की अवैध वसूली की गई थी। आरोप है कि दलालों ने आरोपी पक्ष को यह भरोसा दिलाया था कि पुलिस मुठभेड़ नहीं करेगी और उसे 'सेटिंग' के जरिए सीधे जेल भेज दिया जाएगा। 
 

एसएसपी अविनाश पांडेय के संज्ञान में यह मामला आते ही उन्होंने जांच के आदेश दिए। पूरे प्रकरण की जांच एसपी सिटी विनायक गोपाल भोंसले को सौंपी गई है। एसपी सिटी अब इस बात का पता लगाने में जुटे हैं कि दलालों का यह नेटवर्क किन-किन लोगों से जुड़ा है और इस अवैध वसूली में कौन-कौन शामिल रहा है।
 

इस बीच पुलिस अमन हत्याकांड के मुख्य आरोपी सूफियान को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। हालांकि, अब पुलिस की प्राथमिकता उन लोगों की पहचान करना और उन पर कार्रवाई करना है, जिन्होंने 'सेटिंग' कराने का दावा कर आरोपी पक्ष से लाखों रुपये ऐंठे थे। 
 

लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह द्वारा थाने में दलालों की एंट्री पर रोक लगाने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि अब थानों के अंदर और बाहर दलालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। हालांकि बाद में यह पोस्टर हटा दिया गया। एसपी सिटी ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन

लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दलालों की मिल रही लगातार शिकायत
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में दलालों की लगातार शिकायत एसएसपी और एसपी सिटी को मिल रही है। जिसके चलते कौन-कौन गैंग लिसाड़ी गेट में सक्रिय है, इसके लिए इंटेलिजेंस की टीम को भी सक्रिय कर दिया गया है।

ये भी देखें...
Meerut: हथियारों की दुकान में सीखा मरम्मत का काम, फिर लगा दी अवैध फैक्टरी, सोशल मीडिया बना बाजार; 5 गिरफ्तार
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें