मेरठ को फिलहाल दो रोड एंबुलेंस मिली हैं। अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं के कारण अक्सर सड़कों के गड्ढे भी होते हैं। हादसों के चलते कई लोगों की जान तक जा चुकी है। इसकी शिकायतें लगातार मिल रही थीं। हादसों के अलावा अगर शुरुआती दौर में ही गड्ढा भर जाए तो सड़क टूटने से बच सकती है। इसे देखते हुए नगर निगम ने गड्ढे को तुरंत भरने की योजना बनाई है।
एंबुलेंस गड्ढे तुरंत भरने का काम करेंगी। दोनों एंबुलेंस में गड्ढे भरने का मैटेरियल 24 घंटे उपलब्ध रहेगाा। दोनों गाडियां नगर निगम में पहुंच गई हैं। आज महापौर ने इन एंबुलेंस का शुभारंभ कर दिया है।
प्रदेश में मेरठ पहला जिला जिसे मिलीं सड़क एंबुलेंस
महापौर हरिकांत अहलूवालिया का कहना है कि प्रदेश में मेरठ को पहली दो सड़क एंबुलेंस मिली हैं। अब सड़कों पर कहीं भी गड्ढे लोगों को दिखेंगे तो वह तुरंत फोटो खींचकर एप पर डाल सकते हैं। एप से आने वाली फोटो और गड्ढे भरने की रिपोर्ट की भी निगरानी की जाएगी। वहीं, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट (आईएएस) गामिनी सिंगला ने भी नगर निगम पहुंचकर इनका निरीक्षण किया।