फिल्मों के प्रमाणन में सीबीएफसी की बड़ी भूमिका
केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) फिल्मों के प्रमाणन से जुड़ी प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। सलाहकार पैनल के सदस्य के रूप में गरिमा अग्रवाल का मनोनयन उनके लिए सम्मान के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण दायित्व भी है।
बोलीं गरिमा- जि़म्मेदारी और गौरव का दायित्व
इस उपलब्धि पर अभिनेत्री गरिमा अग्रवाल ने कहा कि यह उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण सम्मान है। साथ ही एक नई जिम्मेदारी और गौरव का विषय भी है। भारत सरकार की ओर से मिले इस दायित्व को वह पूरी गंभीरता, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगी।
मेरठवासियों में खुशी की लहर
गरिमा अग्रवाल के इस मनोनयन से उनके प्रशंसकों और मेरठवासियों में खुशी है। स्थानीय स्तर पर इसे मेरठ की प्रतिभा और फिल्म जगत में शहर की पहचान को एक नई उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।