फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लव जिहाद' बताकर छात्रा के सहपाठी की पिटाई का भी वीडियो वायरल, छात्र को बेरहमी से पीटा   

Thu, 27 Sep 2018 01:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पुलिस की गाड़ी में मेडिकल छात्रा की पिटाई का मामला ठंडा हुआ नहीं कि बुधवार एक और वीडियो वायरल हो गई। इस वीडियो में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता छात्रा के सहपाठी को पुलिस के सामने पीट रहे हैं। कह रहे हैं कि पढ़ाई करने आया है कि लव जिहाद चलाने। यह वीडियो रविवार का ही बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
Trending Videos

मेडिकल की यह छात्रा दूसरे समुदाय के सहपाठी छात्र के कमरे पर पहुंची थी। इस दौरान लोगों की सूचना पर विहिप कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे थे और छात्रा के साथ ही छात्र की भी पिटाई की थी। कंट्रोल रूम की सूचना पर यूपी 100 पुलिस और मेडिकल थाना पुलिस पहुंची थी। छात्रा को यूपी-100 की गाड़ी में और उसके सहपाठी को मेडिकल थाने की जीप से मेडिकल थाने लाया गया था। 

मंगलवार को छात्रा की यूपी 100 पुलिस की गाड़ी में पुलिसकर्मियों द्वारा पिटाई करने का वीडियो वायरल होने पर एसएसपी ने आरोपी तीन पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया था। अब बुधवार को जो वीडियो वायरल हुआ, वह जागृति विहार का बताया गया, जिसमें विहिप और अन्य लोग मेडिकल के छात्र-छात्रा की पुलिस के सामने पिटाई कर रहे हैं। वीडियो में हिंदू संगठन के कार्यकर्ता छात्र पर जागृति विहार में कमरा लेकर लव जिहाद चलाने के आरोप लगा रहे हैं। पुलिस से छीनकर उसकी पिटाई कर रहे हैं। 
विज्ञापन

साजिश की आशंका

पहले छात्रा और अब छात्र को पीटने की वीडियो वायरल के पीछे पुलिस गहरी साजिश बता रही है। सीओ सिविल लाइन श्रीराम अर्ज ने बुधवार को बर्खास्त होमगार्ड सेंसरपाल और तीनों पुलिसकर्मियों के बयान दर्ज किये। जिसके बाद चारों गायब हो गए। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड ने वीडियो बनाई। उसके एक करीबी ने मोबाइल से वीडियो लेकर वायरल कर दी। मामले ने तूल पकड़ा तो बुधवार को छात्र की वीडियो वायरल की गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें