फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर सेल्फी ले रहा था युवक, पहुंच गया थाने

Tue, 18 Dec 2018 01:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
मेरठ न्यूज
विज्ञापन

यदि आप भी घर से बाहर निकलकर कहीं भी सेल्फी लेना शुरू कर देते हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि यूपी के मेरठ में एक युवक को बीच सड़क पर अपनी फोटो खींचना महंगा पड़ गया। जी हां, सेल्फी के चक्कर में युवक थाने पहुंच गया। आगे जानिए क्या था पूरा मामला:-

विज्ञापन


घटना सोमवार शाम के है जहां मेरठ के सर्किट हाउस परिसर में बीच सड़क पर बाइक खड़ी कर एक युवक सेल्फी ले रहा था लेकिन ये शौक उसे महंगा पड़ गया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ कोतवाली ने उसे पकड़ लिया। आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने जमकर तमाचे जड़े। फिर उसे थाने भिजवा दिया। 

बताया गया कि सोमवार दोपहर सिटी मजिस्ट्रेट शैलेंद्र कुमार और सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला सर्किट हाउस पहुंचे तो देखा कि एक युवक बाइक बराबर में खड़ी कर बीच सड़क पर सेल्फी ले रहा था। इस पर साहब का गुस्सा फूट गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि सिटी मजिस्ट्रेट ने उसे ताबड़तोड़ तमाचे जड़ डाले। युवक कहता रहा कि साहब गलती हो गई। हरा भरा सर्किट हाउस देखकर सेल्फी ले रहा था। लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। इंस्पेक्टर सिविल लाइन के अनुसार युवक नशे में था। रिपोर्ट दर्ज कर उसे जमानत पर छोड़ दिया गया था। 

बेहद संवेदनशील क्षेत्र 
युवक बीच सड़क पर बाइक लेकर खड़ा था। नशे में धुत था। सर्किट हाउस बेहद संवेदनशील क्षेत्र है, जहां वीआईपी आते रहते हैं। हमने यहां असामाजिक तत्वों के खिलाफ अभियान चला रखा है। पहले भी कई युवक पकड़ चुके हैं। इस युवक ने पहले खुद को पुलिस लाइन निवासी बताया। बाद में सफाई कर्मी निकला। - शैलेंद्र कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें