फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शादी के 38 साल बाद पत्नी को दिया तलाक

Mon, 17 Sep 2018 04:48 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
विज्ञापन
यूपी के मेरठ में रहने वाला व्यक्ति एक तलाकशुदा महिला के प्रेमजाल में ऐसा फंसा कि उसने शादी के 38 साल बाद अपनी पत्नी को तलाक दे दिया। महिला ने इस संबंध में तहरीर लिखवाते हुए पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। जानें क्या था पूरा मामला:-
विज्ञापन

 

मुजफ्फरनगर निवासी महिला ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि उसकी शादी करीब 38 साल पहले लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति से हुई थी। दोनों के दो बेटे भी हैं और वे खुशी खुशी साथ रह रहे थे लेकिन पिछले दिनों उसके पति का मोहल्ले की ही एक महिला और एक दूसरी तलाकशुदा महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा है। आरोप है कि बात काफी आगे बढ़ने पर जब उसने विरोध किया तो पति ने बेरहमी से पिटाई की। 

महिला का आरोप है कि उसके मायके वालों ने भी उसके पति को काफी समझाया। लेकिन वह नहीं माना। वहीं,महिला के भाई ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को जान का खतरा है। उसके बहनोई ने उसकी बहन को कई बार जान से मारने का प्रयास किया। बात नही बनी तो सम्मानित लोगों के सामने आरोपी ने पत्नी को तीन बार तलाक कहकर उसे तलाक दे दिया। 
विज्ञापन

इसके बाद महिला अपने बेटों को लेकर परिजनों के साथ चली गई।  इस संबंध में इंस्पेक्टर लिसाड़ी गेट रघुराज सिंह का कहना है कि तीन तलाक के मामले में अभी तहरीर सामने नहीं आयी है। इस प्रकरण से पहले शुक्रवार को एक युवक ने लिसाड़ी गेट थाने में पत्नी को तीन तलाक दे दिया था। इस मामले की वीडियो वायरल हुई तो लखनऊ तक मामले की गूंज हुई। बाद में पुलिस ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया था कि दोनों पक्षों ने आपस में अलग-अलग रहने के लिए समझौता किया था। 

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें