फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, दो समुदाय के लोग आमने-सामने आए

Thu, 09 Aug 2018 06:05 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
child rape
विज्ञापन
मामला यूपी के बागपत का है जहां एक युवक ने घर में घुसकर 13 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी युवक ने किशोरी को घायल कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। बच्ची की मां ने थाने पर युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने के कारण गांव में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।
विज्ञापन

आगे जानिए क्या था पूरा मामला:-
 
विज्ञापन

शोर मचाने पर धमकी देकर भागा आरोपी

दोघट थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी घर पर अकेली थी। इसी दौरान गांव का ही एक विशेष समुदाय का युवक शोएब घर में घुस गया और किशोरी से छेड़छाड़ करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट की और उसे घायल कर दिया। युवक नहीं माना तो बच्ची ने शोर मचा दिया जिस पर युवक उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया।

मां के आने पर किशोरी ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। मां अपनी बेटी को लेकर थाने पहंची और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। घटना की जानकारी होने पर  दोनों समुदाय आमने सामने आ गए और जमकर बवाल किया। पुलिस ने आरोपी शोएब के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थानाध्यक्ष चितवन कुमार के मुताबिक मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें