फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: एलएलसीटेन-10 के ट्रायल 21 जनवरी को आईआईएमटी में, सुरेश रैना होंगे मेंटोर, जानें क्या मिलेंगे पुरस्कार

Sun, 19 Jan 2025 04:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ियों को ऑक्शन में शामिल होने का मौका मिलेगा। प्रत्येक खिलाड़ी का बेस प्राइस 25 हजार रुपये होगा। खिलाड़ियों को इंटरनेशनल प्लेयर्स से सीखने का मौका मिलेगा। 
विज्ञापन
सुरेश रैना - फोटो : LLC Ten10
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला और लीजेंड लीग क्रिकेट की ओर से खेली जाने वाली टेनिस बॉल की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग गैलेंट एलएलसीटेन 10 के ट्रायल 21 जनवरी को आईआईएमटी विवि के क्रिकेट मैदान में होंगे। जो खिलाड़ी अभी तक ट्रायल में शामिल होने के लिए पंजीकरण नहीं करा सके हैं, वे 21 जनवरी को सुबह 7 से 9 बजे तक ट्रायल स्थल पर पहुंचकर पंजीकरण करा सकेंगे। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ट्रायल प्रक्रिया में भाग लेंगे और मेंटोर होंगे।
विज्ञापन

 

इस लीग में प्रतिभाग करके खिलाड़ियों के पास राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का मौका होगा। ट्रायल में सफल होने वाले खिलाड़ी ऑक्शन में शामिल होंगे, जहां उनका बेस प्राइज 25 हजार रुपये होगा। लीग में अच्छा प्रदर्शन करने वाले नौ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक इनाम में दी जाएगी। मैन ऑफ द सिरीज का खिताब जीतने बाले खिलाड़ी को चमचमाती कार दी जाएगी।
 

ट्रायल में शामिल होने का अंतिम मौका
21 जनवरी को ट्रायल में शामिल होने के लिए स्थानीय खिलाड़ियों के पास अंतिम मौका होगा। इच्छुक खिलाड़ी ट्रायल स्थल पर सुबह सात बजे पहुंचकर ऑफलाइन पंजीकरण करा सकते हैं। 

सुरेश रैना समेत कई दिग्गज खिलाड़ियों से सीखने का मौका
मेरठ से आईआईएमटी मेरठ इन्वेडर्स की टीम लीग में शामिल हो रही है। इस टीम के मेंटोर सुरेश रैना होंगे। इसके अलावा लीग में ब्रेट ली, क्रिस गेल, इरफान पठान, हरभजन सिंह और मोहम्मद कैफ अन्य टीम के मेंटोर होंगे। उनसे मिलने का भी खिलाड़ियों को मौका मिलेगा।
 
विज्ञापन

ट्रायल में सफल होने पर ऑक्शन में होंगे शामिल
21 जनवरी को ट्रायल में सफल होने के बाद चुने गए खिलाड़ी एलएलसीटेन-10 के ऑक्शन में शामिल होंगे। हर खिलाड़ी का बेस प्राइज 25000 रुपये होगा। 

मैन ऑफ द सीरीज को मिलेगा यह इनाम
मैन ऑफ द सीरीज को चमचमाती कार पुरस्कार के रूप में मिलेगी। विजेता टीम को 10 लाख और उपविजेता को पांच लाख रुपये की राशि एवं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को इलेक्ट्रिक बाइक दी जाएगी। 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें