जिला अस्पताल में पुलिस से उलझते हमलावर
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद युवती व प्रेमी के परिजन महिला थाने पहुंचे, जहां से इंस्पेक्टर मीनाक्षी शर्मा एसआई संतोष, सिपाही पूजा चौधरी, प्रियंका गोस्वामी व रिंकी को साथ लेकर उसको गाड़ी से जिला अस्पताल ले गईं।
जैसे ही महिला थाना पुलिस की जीप जिला अस्पताल पहुंची, वहां पहले से मौजूद युवती के परिजनों ने गाड़ी को रोक लिया और उसको जबरन अपने साथ ले जाने की कोशिश की। हंगामा होने पर चालक गाड़ी को तेजी से अंदर लेकर पहुंचा, जहां हमलावरों ने गाड़ी को घेरकर महिला पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में कांस्टेबल पूजा चौधरी, प्रियंका गोस्वामी और रिंकी घायल हो गईं।