फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कोरिया में आवाज का जादू बिखेरेंगी मेरठ की खान सिस्टर्स, कृष्ण बन गीता पाठ कर बटोरीं थीं सुर्खियां

Tue, 04 Oct 2022 05:21 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

मेरठ के खान बहनें कोरिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। खान बहनों में से एक आलिया खान  2017 में कृष्ण की वेशभूषा में गीता पाठ करने पर चर्चा में आई थीं।
विज्ञापन
मेरठ की खान सिस्टर्स - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ। कोटला निवासी खान सिस्टर्स कोरिया में अपनी आवाज का जादू बिखेरेंगी। 2017-18 में चावली देवी इंटर कॉलेज में राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता में कृष्ण की वेशभूषा में संस्कृत में गीता पाठ करने पर आलिया खान चर्चा में आई थीं। इस पर काफी चर्चाएं हुई थीं। अब कोरिया में अपनी परफॉर्मेंस को लेकर दोनों बहनें उत्साहित हैं और कोरिया रवाना होने की तैयारी कर रही हैं।

 

आलिया खान अपनी जुड़वा बहन अलीमा खान के साथ कोरिया में परफार्मेंस देंगी। दोनों सुभारती विवि के फाइन आर्ट्स कॉलेज से बीपीए वोकल की पढ़ाई कर रही हैं। कॉलेज की ओर से टीम के साथ खान सिस्टर्स को कोरिया के लिए चुना गया है। जहां दोनों इंडियन क्लासिकल म्यूजिक कल्चर को प्रस्तुत करेंगी। जिसमें राग, गजल, भजन, ठुमरी व तराना शामिल होंगे।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Sports: गुजरात में चल रहे राष्ट्रीय खेलों में मेरठ की बेटी अन्नू रानी ने भाला फेंक स्पर्धा में झटका स्वर्ण
 

खान सिस्टर्स की स्कूलिंग सेठ बीके माहेश्वरी बालिका इंटर कॉलेज से हुई है। मुस्लिम धर्म होने के बावजूद गीता का पाठ कर उन्होंने देश व विदेशों में खूब सुर्खियां बटोरीं हैं। उनके पिता शाहिद अनवर खान व मां अफरोज खान का सपना है कि सिंगिंग में देश का नाम रोशन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

खान बहनों के अंतर्राष्ट्रीय टूर को लेकर परिवार में खुशी का माहौल है। आलिया व अलीमा ने बताया 5 अक्तूबर को वे कोरिया के लिए रवाना हो जाएंगी। 8, 9 व 10 अक्तूबर को कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें