फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में कांवड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हाईवे पर मचाया बवाल, मुजफ्फरनगर में हादसे में शिवभक्त की मौत

Tue, 11 Jul 2023 08:10 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के कंकरखेड़ा में हाईवे पर शोभापुर फ्लाईओवर पर कांवड़ियों ने कांवड़ खंडित होने पर जमकर हंगामा काटा। वहीं मुजफ्फरनगर में बाइक फिसलने के कारण एक कांवड़िया की मौत हो गई।
विज्ञापन
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंकरखेड़ा में हाईवे पर शोभापुर फ्लाईओवर से पहले पिकअप ने तीन कांवड़ियों में टक्कर मार दी। कावड़ खंडित होने पर कांवड़ियों ने हाईवे पर जमकर मचाया बवाल। आरोपी चालक पिकअप छोड़कर मौके से फरार। गुस्साए कांवरियों ने पिकअप में की तोड़फोड़। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने किसी को समझा-बुझाकर शांत किया।

विज्ञापन


दिल्ली-दून हाईवे पर बाइक फिसलने से कांवड़िए की मौत
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में दिल्ली-देहरादून हाईवे पर घासीपुरा के पास बाइक फिसल जाने से एक कांवडिए की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर घायल है। पोसटमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

सोमवार देर रात दो बजे बुलंदशहर के सुभाषनगर निवासी सोनू (30), अपने साथी सुनील गोस्वामी (27) और धर्मेन्द्र (26) के साथ बाइक पर सवार होकर कांवड़ लेने के लिए हरिद्वार जा रहे थे। मंसूरपुर क्षेत्र के स्प्रिंग डेल स्कूल के सामने घासीपुरा पहुंचे तो तेज बाऱिश के चलते बाइक हाईवे पर फिसल जाने के कारण बाइक सवार तीनों डिवाइडर से टकरा कर घायल हो गए।
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घायलों को बेगराजपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों के परिजनों को सूचना दी गई। उपचार के दौरान सोनू की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें