सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कहा कि चौधरी चरण सिंह और चौधरी अजित सिंह के विचार आज भी प्रासंगिक हैं और उनसे प्रेरणा लेकर ही संगठन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने किसानों, मजदूरों और सभी वर्गों को एकजुट रखने पर बल देते हुए कहा कि समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना बेहद जरूरी है। ईकड़ी गांव से उनका और उनके परिवार का पुराना संबंध रहा है। चौधरी अजित सिंह भी इस गांव को विशेष मानते थे। युवाओं को आगे बढ़ाने की सोच के तहत संगठन में नए चेहरों को मौका दिया जा रहा है और युवा नेतृत्व तेज गति से काम करेगा।
उन्होंने कहा कि आज बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। सरकार भी शिक्षा के क्षेत्र में लगातार निवेश कर रही है, जिससे आने वाले समय में इसके सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। स्कूलों में सुविधाओं का विस्तार और शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने पर जोर दिया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्र में विकास कार्यों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि खेल और शिक्षा के क्षेत्र में भी नए प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है जिससे युवाओं को बेहतर अवसर मिलेंगे। संचालन जिलाध्यक्ष अनिकेत भारद्वाज व गौरव जिटौली ने किया। इससे पूर्व जयंत सिंह ने सकौती गांव में हितकारी किसान इंटर कॉलेज में महाराजा सूरजमल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान, सांसद चंदन चौहान, कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार, विधायक गुलाम मोहम्मद, प्रसन्न चौधरी, विधायक अजय कुमार, विधायक अशरफ अली, सुनील रोहटा, पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा, संगीता दोहरे, आतिर रिजवी, क्षेत्रीय अध्यक्ष तरसपाल मलिक, रणवीर दहिया, डॉ. कुलदीप उज्ज्वल, कुलदीप प्रधान, विश्वास प्रमुख, मुकेश जैन, विनय मल्लापुर, सुभाष गुर्जर, मतलूब गौड़, सोहराब ग्यास, संजय चौधरी रसूलपुर उपस्थित रहे।
ये भी देखें...
Meerut: 14 करोड़ की जीएसटी चोरी, गुटखा कारोबारी भेजा जेल, दो कंपनियों के जरिये बिना टैक्स दिए चल रहा था धंधा