फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईएएस और आईपीएस के घर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई अफसरों की खुली पोल

Wed, 24 May 2017 05:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
विज्ञापन
अफसरों के घर इनकम टैक्स का छापा
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के कई जिलो में आज सुबह-सुबह इनकम टैक्स ने छापेमारी की। इनमें मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, नोएडा समेत 15 जगहों पर छापेमारी की गई। बता दें कि छापेमारी ज्यादातर आईपीएस, आईएस और डीएम के घरों पर हुई है। वहीं पूर्व डीएम विमल शर्मा जो अभी वर्तमान में नोएडा ऑथोरिटी के अतिरिक्त सीईओ हैं उनके आवास पर छापेमारी की गई। मेरठ में आरटीओ ममता शर्मा के यहां भी छापेमारी की गई। इनके अलावा हरिनाथ तिवारी के घर छापेमारी हुई।
विज्ञापन


आपको बताते चले कि बुधवार को चार जिलों की आयकर विभाग की टीमों ने भोगांव के छोटा बाजार स्थित वरिष्ठ आईएएस अधिकारी डा. विमल कुमार शर्मा के पैतृक घर पर छापा मारा। विभाग की टीमों ने डा. विमल कुमार शर्मा के विभिन्न जनपदों में स्थित सभी ठिकानों पर भी एक साथ छापामार कार्रवाई की है। मेरठ इनकम टैक्स की अफसरों पर कड़ी कार्यवाही। आरटीओ ममता शर्मा के नोएडा वाले घर में इनकम टैक्स की टीम को भारी मात्रा में प्रॉपर्टी कैश के पेपर मिले।

जिलाधिकारी बागपत रहे ह्रदय शंकर तिवारी के लखनऊ आवास पर भी इनकम टैक्स की रेड। बागपत में डीएम के स्टाफ रहे राजेश शर्मा, मस्सलाह के घर भी इनकम टैक्स का छापा। शैलेश कुमार के मेरठ शुशांत सिटी वाले मकान पर रेड, भारी मात्रा में अवैध खनन से कमाई प्रोपर्टी के पेपर व कैश मिलने की आशंका। छापे के बाद विमल  कुमार व उनकी पत्नी हॉस्पिटल में भर्ती।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें