फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: शौहर ने पत्नी को दिया तीन तलाक, गला दबाकर की जान से मारने की कोशिश

Thu, 30 May 2019 06:29 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
तीन तलाक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

यूपी के बागपत में दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला ने अपने शौहर पर तीन तलाक देने का आरोप लगाया। ससुरालियों ने महिला से मारपीट की और गला दबाकर मारने की भी कोशिश की। पीड़ित ने पति समेत पांच के खिलाफ नामजद तहरीर दी। 

विज्ञापन


दोघट थाना क्षेत्र के एक कस्बा निवासी महिला ने बताया कि तीन साल पहले उसका निकाह थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक से हुआ । शादी के बाद ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में कार की मांग कर रहे हैं। उसने दहेज लाने से इंकार कर दिया। 

मंगलवार को ससुरालियों से कहासुनी हो गई। पति, सास, ननदों ने उसकी पिटाई की और गला दबाकर मारने की कोशिश की गई। आरोप है कि पति ने महिला को तीन तलाक देकर घर से भगा दिया। 15 दिन पहले भी ससुरालियों ने मारपीट कर महिला का हाथ तोड़ दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने गुरूवार को आरोपी पति, सास और तीन ननद के खिलाफ तहरीर दी। एसओ दोघट अजय शर्मा ने बताया कि तहरीर मिल गई है। जांच कर कार्रवाई होगी।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें