सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि मृतक मुकेश ने असम निवासी मल्लिका से शादी की। मल्लिका छह माह की गर्भवती है। उसके पति की मौत होने के बाद सोनू उसे असम से लेकर आया और उसकी शादी मुकेश से कराई। युवती की तलाश की जा रही है, लेकिन अभी तक युवती का पता नहीं चला।
यह था मामला
बुधवार को सरूरपुर में ईंट भट्ठे पर अमरोहा जनपद के इमरतपुर गांव निवासी मुकेश ने 16 मार्च को ईंट भट्ठे पर 22 हजार रुपये में मल्लिका नामक युवती को खरीद कर शादी की। लड़की बेचने वाले दो युवकों को 15 हजार रुपये दे दिए, लेकिन 7 हजार रुपये नहीं दिए रुपये न मिलने पर मंगलवार की शाम दोनों युवक उसकी पत्नी को लेकर चले गए, पत्नी के जाने से आहत होकर मुकेश ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। उसका शव बुधवार को भट्ठे के पास फांसी पर लटका मिला था। इस मामले में परिजनों ने सोनू निवासी गुराना और मोनू हरियाणा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने देर रात आरोपी सोनू को हिरासत में ले लिया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/