फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं बुरी तरह फंस चुकी हूं मां, इन दरिंदों से बचा लो..., बेटी की आवाज सुन कांप गई परिजनों की रूह

Tue, 11 Sep 2018 01:06 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
girl rape
विज्ञापन

मामला यूपी के मुजफ्फरनगर का है जहां एक लापता युवती द्वारा किए गए फोन कॉल को सुनने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। दरअसल, युवती के देर तक घर न लौटने के बाद तलाश शुरू की गई लेकिन वह नहीं मिली जिसके बाद परिजनों के पास सुबह के समय युवती का फोन आया। फोन पर युवती के साथ पांच लोगों द्वारा गैंगरेप की बात सुनकर परिजन होश खो बैठे। आगे जानें क्या था पूरा मामला:-

विज्ञापन

खतौली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गांव के ही पांच लोगों पर उसे नशीली चाय पिलाकर एटा के होटल में सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इसकी जानकारी फोन पर दी। युवती के पिता ने महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल प्रारंभ कर दी है।  

क्षेत्र निवासी ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 27 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे उसकी पत्नी अपनी दो पुत्रियों साथ घर पर मौजूद थी। उसी समय गांव की महिला घर पहुंची और उसकी बेटी को अपने घर रुकने के लिए ले गई। परिजनों ने युवती को बिना किसी शक के उनके घर भेज दिया। शाम तक उनकी लड़की घर नहीं लौटी, तो उन्होंने महिला के घर पहुंचे। महिला के घर में कोई नहीं मिला। परिजनों ने युवती को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

29 अगस्त को सुबह करीब पांच बजे परिजनों को एक फोन आया जिस पर बेटी की आवाज सुनकर वे सन्न रह गए। फोन पर  उनकी लड़की ने बताया कि वह बुरी तरह फंस गई है। वह ऐटा के एक होटल में है यहां  उसके साथ ज्यादती की गई है। उसने बताया उसे चाय पीने के लिए दी। जिसे पीते ही वह बेहोश हो गई। जब उसकी आंखें खुली तो उसने अपने आपको ऐटा के एक होटल में पाया।

आरोप है कि गांव के ही पांच लोगों ने होटल में उसके साथ रात में बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया। सूचना पर परिजन गाड़ी लेकर एटा पहुंचे और बेटी को अपने साथ लेकर आए। पीड़िता के पिता ने महिला सहित पांच लोगों के विरुद्ध सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर  दी है। वहीं होटल मालिक से भी इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। 


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें