फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: गाजियाबाद के युवक की हत्या कर शव मेरठ में फेंका, शरीर पर चोट के निशान; सीसीटीवी से होगी हत्यारों की पहचान

Sun, 05 Jul 2026 11:44 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सकौती गांव के पास हाईवे पर एक युवक का शव मिला होने की सूचना पर पुलिस पहुंची। शव की शिनाख्त गाजियाबाद के लोनी निवासी दीपक जोशी के रूप में हुई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच करती पुलिस और फोरेंसिक टीम। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

थाना दौराला क्षेत्र के सकौती गांव के पास हाईवे किनारे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक के बैग से मिले पहचान पत्र से उसकी शिनाख्त लोनी देहात, गाजियाबाद निवासी दीपक जोशी के रूप में हुई है। पुलिस को आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को यहां फेंका गया है।
विज्ञापन


सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि रविवार सुबह हाईवे किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। युवक के बैग से मिले पहचान पत्र से उसकी पहचान दीपक जोशी (उम्र लगभग 25-30 वर्ष) के रूप में हुई, जो लोनी देहात, गाजियाबाद का रहने वाला था। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है, जिसमें शव को यहां लाकर फेंका गया हो। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
 

आगे की कार्रवाई
पुलिस मामले की तह तक जाने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ कर रही है। युवक की हत्या के पीछे के कारणों और अपराधियों तक पहुंचने के लिए पुलिस हर संभव प्रयास कर रही है। परिजनों के आने के बाद ही मामले में और स्पष्टता आ सकेगी।
विज्ञापन

शरीर पर मिले चोट के निशान
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और सीओ दौराला मौके पर पहुंचे। पुलिस ने फोरेंसिक टीम की मदद से घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं, जिससे हत्या की आशंका को बल मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक के परिजनों से संपर्क साधने का प्रयास कर रही है।

ये भी देखें...
Baghpat: ऊपर का हिस्सा कंकाल, धड़ सुरक्षित, इस हाल में मिला भट्ठे के लापता मुनीम का शव, परिजनों की निकली चीख

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें