फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अलग- अलग हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत, एक की हालत गंभीर

Mon, 06 Aug 2018 02:57 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कई हादसों में पांच कांवड़ियों की मौत हो गईं। जबकि एक कांवड़िया गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल कांवड़िया की हालत गंभीर बनी हुई है। जानिए पूरा अपडेट।

विज्ञापन


थाना मुनि की रेती के प्रभारी आरके सकलानी के मुताबिक रविवार सुबह करीब 8 बजे बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर गरुड़चट्टी के समीप भूस्खलन में मलबे के साथ शॉल का एक पेड़ भी हाईवे पर आ गिरा था। पेड़ की चपेट में आने से मेरठ के लालकुर्ती क्षेत्र निवासी भीम (30) पुत्र अशोक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक सवार उसका दूसरा साथी जैकी (30) पुत्र परशुराम निवासी बेगमाबाद घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है।

मुजफ्फरनगर और सहानपुर में दो अलग-अलग हादसों में कांवड़ लेने जा रहे चार कांवड़ियों की दर्दनाक मौत हो गईं। पहला हादसा शनिवार रात मुजफ्फरनगर में हड़ौली-सावटू मार्ग पर हुआ और इसमें डीजे पर बैठे दो कांवड़ियों की करंट लगने से मौत हो गई। सहारनपुर में हुए सड़क हादसे में हरियाणा निवासी बाइक सवार दो कांवड़ियों की जान चली गईं।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं मुजफ्फरनगर में हड़ौली-सावटू मार्ग पर शनिवार की देर रात करंट की चपेट में आकर मरने वाले कांवड़ियों में नोबीन कश्यप (32) पुत्र महिपाल कश्यप बागपत के गांव पुट्ठी धनौरा और छोटू (24) शामली के कस्बा बनत के रहने वाले थे। दोनों रात में जत्थे के साथ गांव हड़ौली में रुके थे। बताया जा रहा है कि मिनी ट्रक में डीजे सिस्टम एक के ऊपर एक रखा हुआ था। दोनों इसी के ऊपर बैठे हुए थे। इस दौरान ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए।      

सहारनपुर में रविवार को हरियाणा के जिला पानीपत के ग्राम जलमाना निवासी सुनील (30) और मोहित (27) बाइक से साढ़ौली हरिया गांव में अपने एक रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। यहां से इन्हें अपने रिश्तेदार के साथ कांवड़ लेने के लिए जाना था। जब ये मल्हीपुर रोड पर जंधेड़ी की पुलिया के पास पहुंचे, तभी सामने से तेज गति से आ रही डीसीएम ने टक्कर मार दी। लोगों ने गंभीर हालत में दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने इन्हें मृत घोषित कर दिया।

कांवड़िया को साथी ने पेट में बोतल घोंपकर मार डाला
शामली के गांव हरड़ के पास मामूली विवाद में दोस्त ने ही अपने साथी कांवड़िये की पेट में बोतल घोंपकर हत्या कर दी और फरार हो गया। मृतक परमजीत हरियाणा में झज्जर के असौदा का रहने वाला था। वह गांव के अन्य कांवड़ियों के साथ हरिद्वार डाक कांवड़ लेने जा रहा था। ये सभी गांव हरड़ में ठहरे थे। सुबह करीब चार बजे सत्येंद्र उर्फ नीटू ने विवाद के बाद परमजीत के सिर पर और पेट में कांच की टूटी बोतल से हमला कर दिया। जिससे परमजीत की मौत हो गई।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें