फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ में बोले- पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य डॉ. बृजलाल, कहा-पहले की सरकारें अपराध पालती थीं

Tue, 06 Jun 2023 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

पूर्व डीजीपी बृजलाल सिंह मंगलवार को भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराधी, माफिया दहशत में हैं और प्रदेश दंगा मुक्त है।
विज्ञापन
पूर्व डीजीपी बृजलाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

3 जुलाई 1993 में मेरठ का एसएसपी बना तो एक डॉक्टर की बेटी का अपहरण हो गया और चिकित्सकों के विरोध प्रदर्शन से मेरा स्वागत हुआ। 26 घंटे ऑपरेशन चलाकर उसे बरामद किया। तब अपहरण उद्योग हुआ करता था। वो सरकारें अपराधी पालती थीं। रंगदारी हुआ करती थी, बदमाशों के साथ गुर्गे भी वसूली करते थे। ये बातें मंगलवार को गढ़ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में पूर्व डीजीपी व राज्यसभा सदस्य डॉक्टर बृजलाल ने कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले अपहरण उद्योग हुआ करता था, तब वेस्टर्न यूपी में माफियाओं की दहशत थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने अपराधियों को अपराध से कमाई संपत्ति जब्त की और बुलडोजर चलवा दिया। सपा सरकार में तमाम माफिया थे जो माननीय बन गए। इन्हें कवच मिल गया और उस समय पुलिस का भी अपराधीकरण हो गया था।

यह भी पढ़ें: Meerut: अब सड़कों की मरम्मत के लिए भी आएगी एंबुलेंस, संकरी गलियों में घर-घर से कूड़ा उठाएंगी रोबोट गाड़ियां
विज्ञापन

 

विज्ञापन

पूर्व मुखमंत्री अखिलेश यादव ने तो 14 मुकदमे वापस लिए। इस पर कोर्ट ने दखल दिया तो वे मुकदमे वापस नहीं ले पाए। मुजफ्फरनगर में दंगे हुए और सैफई में वो डांस देख रहे थे। वोट बैंक की सियासत ये पार्टियां करती हैं। कांग्रेस और सपा के खिलाफ जमकर निशाना साधा गया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार में अपराधी, माफिया दहशत में हैं और दंगा मुक्त प्रदेश का माहौल है। प्रदेश में 33 लाख 500 करोड़ का निवेश तरक्की का प्रतीक है। मेरठ मेरी कर्मस्थली 2 साल दस दिन का कार्यकाल रहा मेरा। मेरठ के लोगों की खासियत है कि वे सीट पर रहने के बाद भी याद रखते हैं। होली, दीवाली पर अनेक लोग मुझे आज भी याद रखते हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें