फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: देवबंद में स्क्रैप गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू

Thu, 28 May 2020 05:35 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
विज्ञापन
गोदाम में भीषण आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवबंद के मोहल्ला कुटी रोड पर गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक स्क्रैप के गोदाम में भीषण आग लग गई। बताया गया कि आग शाॅर्ट सर्किट की वजह से लगी है। गर्मी का मौसम होने के चलते धीरे-धीरे आग ने विकराल रुप धारण कर लिया। जिस पर काबू करने के लिए दमकलकर्मियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। 
विज्ञापन


मोहल्ला पठानपुरा निवासी मकसूद व अब्दुल्ला जलील ने हाईवे स्थित कुटी रोड पर स्क्रैप का गोदाम बनाया हुआ है। गुरुवार की सुबह गोदाम में अचानक आग गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

लोगों से जानकारी मिलने पर गोदाम स्वामी वहां पहुंचे और लोगों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन प्लास्टिक आदि होने के चलते आग विकराल रुप धारण कर चुकी थी।
विज्ञापन


इस दौरान सूचना पाकर दमकलकर्मी वहां पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। लेकिन दमकल की एक ही गाड़ी होने के चलते वह सफल नहीं हुए।

इस बीच पानी भी खत्म हो गया। जिसके बाद पास से गुजर रहे नाले से दमकलकर्मियों ने पानी आदि की व्यवस्था की, लेकिन वह भी काम नहीं आ सकी। पालिका से पानी से भरे दो टैंकर भी मंगाए गए, मगर आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी मिलने पर एसडीएम देवेंद्र पांडेय व सीओ मौके पर पहुंचे और सहारनपुर से दमकल की गाड़ी को बुलाया गया। घंटों बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान उक्त गोदाम की बराबर में एक चोकर का गोदाम भी आग की चपेट में आने से बच गया।

अधिकारियों ने आनन-फानन में गोदाम में खड़ी कार को बाहर निकलवाया। गोदाम स्वामी मकसूद का आरोप है कि गोदाम के ऊपर से गुजर रही विद्युत लाइन से शाॅर्ट सर्किट  हुआ जिसकी वजह से आग लगी है। जिससे उसका करीब तीन लाख रुपये का नुकसान हुआ है। 

गोदाम में नहीं है आग बुझाने के संसाधन, रिपोर्ट मांगी: एसडीएम 
जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंच निरीक्षण किया गया। वहां गोदाम के ऊपर से कोई विद्युत लाइन नहीं गुजर रही है। गोदाम में आग बुझाने के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। इसलिए गोदाम स्वामी विद्युत तार ऊपर से गुजरने की बात कर रहा है। सीओ को रिपोर्ट भेजने के लिए कहा गया है। -एसडीएम देवेंद्र पांडेय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें