फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मेरठ की घनी आबादी में टायरों के गोदाम में लगी आग, धुएं से सांस लेना हुआ दूभर, घरों से निकलकर भागे लोग

Mon, 10 Nov 2025 10:55 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ

सार

Meerut News: सुल्तान और सुलेमान का मदीना कालोनी में आबादी के बीच में टायरों का गोदाम है, जहां रबड़ चढ़ाने का काम होता है। यहीं पर आग लग गई। दमकल की चार गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन
टायरों में आग लगने के बाद उठता जहरीला धुआं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र में मदीना कॉलोनी में सोमवार दोपहर को पुराने टायरों के गोदाम में आग लग गई। आसपास घरों में रह रहे लोग किसी अनहोनी की आशंका के चलते बाहर आ गए। दमकल विभाग की चार गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

 

मदीना कालोनी में सुल्तान व सुलेमान का आबादी के बीच में पुराने टायरों का गोदाम है। यहां रबर चढ़ाकर टायरों को नया बनाया जाता है। सोमवार दोपहर दो बजे अचानक गोदाम में आग लग गई। गोदाम मालिक ने आग को बुझाने के प्रयास किए लेकिन जल्द ही आग ने विकराल रूप ले लिया। गोदाम के आसपास घरों में रहने वाले लोग बाहर आ गए। धुएं से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होने लगी थी।
 

पुलिस व दमकल टीम को सूचना दी गई। एफएसओ रामकृपाल सिंह पहले दो गाड़ी लेकर आग बुझाने पहुंचे लेकिन आग का विकराल रूप देखकर उन्होंने दो गाड़ियां और बुला लीं। इस दौरान दमकल कर्मचारियों ने इलाके की बिजली आपूर्ति भी बंद करा दी। पुलिस ने भीड़ को वहां से हटा दिया। एफएसओ के अनुसार, करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड ने ने आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी, इसकी जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन

बीच बस्ती में लग रही आग, हो सकता है बड़ा हादसा
लिसाड़ी गेट क्षेत्र में आबादी के बीच में बने कूड़े और टायरों के गोदाम में दो दिन में आग लगने की दो बड़ी घटनाएं हुई हैं। रविवार को कूड़े के तीन गोदाम में आग लगी थी। तीनों गोदाम आबादी के बीच थे। गनीमत रही इस दौरान कोई चिंगारी आसपास के घरों में नहीं पहुंची। सोमवार को टायरों के गोदाम लगी आग लगी। लोगों का कहना है कि आबादी के बीच अवैध तरीके से टायर गोदाम चलाया जा रहा था।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें