फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: प्रेम-प्रसंग के चलते बेटी के साथ पिता ने किया अन्याय, बिगड़ी युवती की हालत, भांजा भी षड़यंत्र में था शामिल

Mon, 08 Aug 2022 01:42 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ में एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग के चलते अन्याय कर डाला। पिता ने बेटी को इंजेक्शन का हाई डोज देने का षड़यंत्र रच डाला। इसमें उसका भांजा भी शामिल था। वहीं आरोपी मुजफ्फरनगर के पाल गांव का रहने वाला है, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
meerut police - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ के मोदीपुरम में प्रेम-प्रसंग के चलते बेटी को इंजेक्शन का हाई डोज देने के षडयंत्र में आरोपी पिता ने अपने भांजे को भी इस साजिश में शामिल किया था। जांच के दौरान रविवार को भांजे का नाम प्रकाश में आया। पुलिस ने आरोपी भांजे को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। युवती की हालत में सुधार बताया जा रहा है।

ये था परा मामला

कंकरखेड़ा निवासी नवीन ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से तंग आकर उसकी हत्या का षड़यंत्र रचा। बेटी के छत से कूदने पर पिता ने उसे पहले कंकरखेड़ा के निजी अस्पताल और बाद में पल्लवपुरम के फ्यूचर प्लस अस्पताल में भर्ती कराया। यहां, एक अन्य अस्पताल के वार्ड ब्वाय नरेश को सुपारी देकर बेटी की हत्या का षड़यंत्र रचा। इस षड़यंत्र में नरेश ने फ्यूचर प्लस अस्पताल की स्टाफ नर्स सोनिया को लालच देकर अपने साथ कर लिया।

विज्ञापन


नरेश ने डॉक्टर बनकर पोटैशियम क्लोराइड इंजेक्शन का हाई डोज युवती को लगा दिया। इससे युवती की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने मामले की जांच की तो नरेश का नाम आया। इसके बाद मामले की पोल खुली। पुलिस ने शनिवार को ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने इन्हें जेल भेज दिया।

रविवार को पुलिस की जांच में नवीन के भांजे सचिन का नाम भी प्रकाश में आया। वह भी इस षड़यंत्र में शामिल था। पुलिस ने सचिन निवासी गांव पाल थाना खतौली मुजफ्फरनगर को भी हिरासत में ले लिया और जेल भेज दिया। थाना पुलिस का कहना है कि हत्या का षडयंत्र रचने वाले सभी आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें