घटना यूपी के बागपत की है जहां कर्ज न चुका पाने से हताश किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया। एसडीएम बड़ौत अरविंद कुमार का कहना है कि प्रकरण की जांच कराई जा रही है।
दोघट थानाक्षेत्र के नंगला कनवाड़ा निवासी 60 वर्षीय किसान राजवीर खेतीबाड़ी कर परिवार का पालन पोषण करता था। किसान ने बैंक से लाखों रुपये का ऋण लिया हुआ था जिसे चुकाने में असमर्थ था। कर्ज से चुका पाने से परेशान चल रहे किसान ने बृहस्पतिवार रात्रि फांसी का फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।