फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी : गर्लफ्रेंड मानकर जिससे घंटों करता था बातें, सच जानकर उड़े इंजीनियर के होश

Mon, 23 Jul 2018 10:26 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
facebook password
विज्ञापन

 यूपी के मेरठ में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहां एक इंजीनियर को सोशल साइट के जरिये दोस्ती करना महंगा पड़ गया। दोस्त बनने वाली नई  गर्लफ्रेंड ने विश्वास बढ़ाने के लिए इंजीनियर से पैसा लिया और फिर वापस भी कर दिया। इसके बाद दोनों में प्रेम हो गया और करीब दो साल तक दोनों में बातचीत चलती रही। लेकिन जब गर्लफ्रेंड की पोल खुली तो इंजीनियर के होश उड़ गए। आइए जानते हैं आखिर क्या था मामला :-

विज्ञापन

पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया युवक

मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जहां दो साल पहले इंजीनियर के मोबाइल पर एक कॉल आई। आवाज लड़की जैसी थी। इंजीनियर को आवाज इतनी पसंद आई कि बातों का सिलसिला रोज चलने लगा और बात शादी तक पहुंच गई, इसी बीच युवक के अकाउंट से अचानक पैसा गायब होने लगा तो इंजीनियर ने पुलिस में शिकायत की।
 
इंजीनियर की शिकायत पर शनिवार को पुलिस ने गुजरात से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में जब पकड़े गए युवक की पोल खुली तो इंजीनियर के पांव के तले जमीन खिसक गई। दरअसल, यह वही युवक था जिसे लड़की समझकर इंजीनियर पिछले दो साल से बात कर रहा था।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक गुजरात से गिरफ्तार शख्स ने इंजीनियर लड़की बनकर दोस्ती की थी। एक सोशल साइट पर दोनों मिले थे और दो साल तक बातचीत करते रहे। यहां तक कि दोनों का प्यार शादी की बात तक पहुंच गया। लड़की बताने वाले युवक ने खुद को एक कंपनी में मैनेजर बताया था।

लड़की बने युवक के पास इंजीनियर की सारी जानकारी थी। दो साल तक लेन देन का सिलसिला भी चलता रहा। लड़की बने युवक ने कई बार इंजीनियर से उधार पैसे अपने अकाउंट में डलवाए और वापस कर दिया। जिसे इंजीनियर को उस पर जरा भी शक नहीं हुआ कि उसके साथ क्या हो रहा है। लेकिन जब इंजीनियर के अकाउंट से लगातार पैसा गायब होने लगा तो उसने सिविल लाइन थाने में केस दर्ज कराया। 

पुलिस ने पैसा निकालने वाले को सूरत (गुजरात) से पकड़ लिया। पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार युवक ने इंजीनियर के सामने इस धोखेबाजी के बारे में खुलासा किया और बताया कि वह उसके साथ दो साल से लड़की बनकर उसे चकमा दे रहा था। यह सुनकर इंजीनियर के होश उड़ गए। उधर इंस्पेक्टर सिविल लाइन नीरज मलिक के मुताबिक यह बहुत संजीदा मामला है युवक पर आरोप दर्ज करने में साइबर सेल की मदद ली गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें