क्रेन व सीढ़ियों के द्वारा मृतक के शव को नीचे उतारा गया।
- फोटो : अमर उजाला
अधीक्षण अभियंता शहर संजीव राणा ने बताया कि संस्था को काम के लिए बिजलीघर से प्रॉपर शटडाउन दिया गया था। शटडाउन मिलने के बाद ही फर्म का कर्मचारी सद्दाम डबल पोल पर चढ़कर काम कर रहा था। लेकिन इसी दौरान किसी फैक्टरी के जनरेटर का करंट चेंजओवर के जरिये लाइन पर आ गया। इसके चलते ही सद्दाम की मौत हुई।