फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: वोट मांग कर शर्मिंदा न करें! निकाय चुनाव से पहले मेरठ में लोगों ने क्यों लगाए बैनर, पढ़ें-क्या है मामला

Thu, 27 Apr 2023 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

सार

मेरठ के पल्लवपुरम फेज 2 में रहने वाले लोगों ने शहर में निकाय चुनाव से पहले ऐसे बैनर लगा डाले कि चुनावी तैयारियों के बीच प्रत्याशियों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने साफ-साफ कह डाला कि यहां वोट मांगने न आएं। पढ़ें आखिर क्या है पूरा मामला।
विज्ञापन
बैनर दिखाते कॉलोनी के लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में निकाय चुनाव को लेकर एक तरफ पार्टी प्रत्याशी तैयारियों में जुटे हुए हैं। वहीं पल्लवपुरम फेज-2 के क्यू-पॉकेट में रहने वाले लोगों ने बैनर लगाया है कि नगर निगम चुनाव में जनप्रतिनिधि मेयर प्रत्याशी, पार्षद वोट मांग कर शर्मिंदा न करें, उनका कहना है कि हमारे यहां पिछले 15 साल से कोई काम नहीं हुआ है, तो आखिर वोट किस बात के लिए दें।

विज्ञापन

 

यह भी पढ़ें: Meerut News Live: नाैचंदी मैदान में बनेगा आधुनिक एसपी सिटी दफ्तर, खाली कराई जमीन

विज्ञापन


शहर के पल्लवपुरम फेज-2 वार्ड 57 के अंतर्गत क्यू-पॉकेट के लोग गुरुवार को सुबह एकत्र हुए। महिलाएं हाथों में बैनर लेकर खड़ी हो गईं। कॉलोनी में रहने वाले लोगों का आरोप है कि यहां पिछले 15 वर्षों से कोई काम नहीं हुआ है, सड़कें टूटी पड़ी हैं, झाड़ू लगाने तक कोई नहीं आता है। साफ-सफाई तक नहीं होती, इस कारण से लोग परेशान हैं।

 

कई बार जनप्रतिनिधियों से स्थानीय पार्षद और महापौर से भी कहा गया है लेकिन किसी ने यहां तक की सुध नहीं ली है। अब हमसे कोई वोट मांग कर हमे शर्मिंदा न करे।

 

कॉलोनी के लोगों का आरोप है कि कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं होती है और अब चुनाव का समय आया तो हर कोई वोट मांगने के लिए आया है। कॉलोनी के लोगों ने बैनर लगाकर अपना विरोध प्रकट किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें