फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: DM के आदेश पर कब्र से नसरीन का शव निकालेगी पुलिस, पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुल सकता है मौत का राज

Sat, 03 Dec 2022 10:40 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

सार

मेरठ समाचार : DM ने पुलिस को कब्र से शव निकालने के आदेश दिए हैं। अब पुलिस रविवार को कब्र से नसरीन का शव निकालेगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नसरीन की मौत का राज खुल सकता है।
विज्ञापन
डीएम दीपक मीणा, मेरठ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेरठ में लिसाड़ी गेट के हुमायूं नगर में हुई विवाहिता की हत्या के मामले में डीएम ने कब्र से शव निकालकर पोस्टमार्टम कराने के आदेश जारी कर दिए हैं। पुलिस का कहना है कि रविवार को शव कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


शफीकुद्दीन पुत्र निजामुद्दीन शुक्रवार को परिजनों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि 11 साल पहले बेटी नसरीन का निकाह हुमायूं नगर निवासी आमिर से किया था। आरोप लगाया कि शादी के कुछ दिनों बाद ही बेटी के पति ने दहेज की मांग शुरू कर दी थी। उसके किसी विदेशी महिला से अवैध संबंध भी बने हुए थे। वह उससे शादी करना चाह रहा था। वहीं जब नसरीन ने विरोध किया तो 29 नवंबर को उसकी हत्या कर दी गई। 

पीड़ित परिजनों ने डीएम व एसएसपी से शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की थी। डीएम दीपक मीणा ने लिसाड़ी गेट पुलिस को आदेश जारी किए हैं कि रविवार को महिला का शव कब्र से निकाला जाए। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: याकूब पर शिकंजा: पुलिस ने बढ़ाई पूर्व मंत्री की मुश्किलें, बेटा जेल में ले रहा मौज, चौंका देंगे अंदर के राज
विज्ञापन


सीओ कोतवाली अमित कुमार राय ने बताया कि डीएम के आदेश पर रविवार को नसरीन के शव को कब्र से निकाला जाएगा। इसके बाद उसका पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: खतौली का दंगल: पूर्व मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने पढ़ा मुस्लिमों का मन, बोले-बिना भेदभाव विकास कर रही भाजपा

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें